दामोदर घाटी परियोजना - Damodar Ghati Pariyojana

इस पोस्ट में हम दामोदर घाटी परियोजना - Damodar Ghati Pariyojana, domadar valley project in Hindi, in map, pdf, trick, list को पडेंगे।

दामोदर घाटी परियोजना टॉपिक आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- BankSSCRailwayRRBUPSC आदि में सहायक होगा।
आप Damodar Ghati Pariyojana in Hindi का PDF भी डाउनलोड कर सकते है।


दामोदर घाटी परियोजना - Damodar Ghati Pariyojana

नदियों की घाटियो पर बडे-बडे बाँध बनाकर ऊर्जा, सिंचाई, पर्यटन स्थलों की सुविधाएं प्राप्त की जातीं हैं। इसीलिए इन्हें बहूद्देशीय नदी घाटी परियोजना कहते हैं। नदी घाटी योजना का प्राथमिक उद्देश्य होता है किसी नदीघाटी के अंतर्गत जल और थल का मानवहितार्थ पूर्ण उपयोग। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने बहु-उद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं को ‘आधुनिक भारत का मंदिर’ कहा था।
दामोदर घाटी परियोजना

विवरण        दामोदर घाटी परियोजना भारत की ऐसी पहली परियोजना है, जहाँ कोयला, जल और गैस तीनो स्रोतों से विद्युत उत्पन्न की जाती है। यहीं मैथन में सर्वप्रथम भूमिगत विद्युत गृह बनाया गया है

स्थान           झारखंड और पश्चिम बंगाल

उद्देश्य दामोदर नदी पर बाढ़ का नियंत्रण, सिंचाई, विद्युत-उत्पादन, पारेषण व वितरण, पर्यावरण संरक्षण तथा वनीकरण

अन्य जानकारी दामोदर घाटी परियोजना भारत की ऐसी पहली परियोजना है, जहाँ कोयला, जल और गैस तीनो स्रोतों से विद्युत उत्पन्न की जाती है। यहीं मैथन में सर्वप्रथम भूमिगत विद्युत गृह बनाया गया है।

दामोदर घाटी परियोजना - Damodar Valley Project in Hindi

यह परियोजना भारत की एक प्रमुख नदी घाटी परियोजना है। 7 जुलाई, 1948 को स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना के रूप में 'दामोदर नदी घाटी' परियोजना अस्तित्व में आई। 
यह परियोजना भारत की अधिकतर परियोजनाओं की तरह अमेरिका की ‘टेनेसी घाटी परियोजना' पर आधारित हैं, जो की जल-राशि का अधिकतम प्रयोग करने के लिये बनाई गयी है। 
इसका नियंत्रण डी. वी. सी. करती है।

दामोदर नदी छोटा नागपुर की पहाड़ियों से निकलती है।
इसकी सहायक नदियों में कोनार, बोकारो और बराकर प्रमुख हैं। 
ये नदियां गिरीडीह, हज़ारीबाग़ और बोकारो ज़िले से होकर बहती है।
इस परियोजना का उद्देश्य दामोदर नदी पर बाढ़ का नियंत्रण, सिंचाई, विद्युत-उत्पादन, पारेषण व वितरण, पर्यावरण संरक्षण तथा वनीकरण, दामोदर घाटी के निवासियों का सामाजिक आर्थिक कल्याण एवं औद्योगिक और घरेलू उपयोग हेतु जलापूर्ति सुनिश्चित करना है।
दामोदर घाटी परियोजना भारत की ऐसी पहली परियोजना है, जहाँ कोयला, जल और गैस तीनो स्रोतों से विद्युत उत्पन्न की जाती है। 
यहीं मैथन में सर्वप्रथम भूमिगत विद्युत गृह बनाया गया है।
इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत 8 बाँध और एक बड़ा बैराज़ बनाया गया है। 
यह क्रमशः बराकार नदी पर मैथन बाँध, बालपहाड़ी पर तेलैया बाँध, दामोदर नदी पर पंचेत हिल, मैथन, ऐयर बर्मो बाँध, बोकारो नदी पर बोकारो बाँध, कोनार नदी पर कोनार बाँध तथा दुर्गापुर के निकट एक बड़ा बैराज़ बनाया गया है।

तापीय विद्युत गृह

बोकारो थर्मल पावर स्टेशन-A, झारखण्ड - 1200 मेगावाट
बोकारो थर्मल पावर स्टेशन-B, झारखण्ड - 630 मेगावाट
चंद्रपुरा थर्मल पावर, झारखण्ड - 890 मेगावाट
दुर्गापुर थर्मल पावर, पश्चिम बंगाल - 350 मेगावाट
दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर, पश्चिम बंगाल - 1000 मेगावाट
मेज़िया थर्मल पावर, पश्चिम बंगाल - 2340मेगावाट
कोडरमा थर्मल पावर, झारखण्ड - 500+500 मेगावाट
रघुनाथपुर थर्मल पावर, पश्चिम बंगाल - 1200 मेगावाट

जल विद्युत गृह

तेलैया बाँध, झारखण्ड - 4 मेगावाट
मैथन बाँध, झारखण्ड - 63.2 मेगावाट
पंचेत बाँध, झारखण्ड - 80 मेगावाट

महत्वपर्ण तथ्य

डीवीसी भारत सरकार द्वारा शुरू की जानेवाली प्रथम बहूद्देशीय नदी घाटी परियोजना।
कोयला, जल तथा तरल ईंधन तीनों स्त्रोतों से विद्युत उत्पादन करनेवाला भारत सरकार का प्रथम संगठन।
मैथन में भारत का प्रथम भूमिगत पनविद्युत केन्द्र।
विगत शताब्दी के पचावें दशक में बोकारो ंकएंक ताविके राष्ट्र का बृहत् तापीय विद्युत सयंत्र।
बीटीपीएस ंकएंक बॉयलर ईंधन फर्नेंस में अनटैप्ड निम्न स्तर कोयला जलाने में प्रथम।
चंद्रपुरा ताविके में उच्च ताप प्राचलों का प्रयोग करते हुए भारत की प्रथम री-हिट इकाइयाँ।
मेजिया इकाई जीरो कोल रिजेक्ट हेतु सेवा में ट्यूब मिलों सहित पूर्वी भारत में अपने प्रकार की प्रथम।

दामोदर घाटी परियोजना - Damodar Ghati Pariyojana
                                                                                  
नदी घाटी परियोजना · दामोदर घाटी परियोजना · व्यास परियोजना · नागार्जुन सागर परियोजना · मयूराक्षी परियोजना · माही परियोजना · परम्बिकुलम अलियार परियोजना · गण्डक परियोजना · कोसी परियोजना · थीन बाँध परियोजना · नर्मदा घाटी परियोजना · इंदिरा सागर परियोजना · हीराकुंड परियोजना · ओंकारेश्वर परियोजना · रिहन्द परियोजना · चम्बल परियोजना · तुंगभद्रा परियोजना · भाखड़ा नांगल परियोजना · सरदार सरोवर परियोजना · माताटीला परियोजना · टिहरी बाँध परियोजना · फरक्का परियोजना · सलाल परियोजना · कामेरा जलविद्युत परियोजना · चूखा परियोजना · कलपोंग जलविद्युत परियोजना · जायकवाड़ी परियोजना · धौली गंगा परियोजना · डुलहस्ती जलविद्युत परियोजना · कोयल-कारो परियोजना · बगलिहार परियोजना · रोंग-तोंग परियोजना · पार्वती घाटी परियोजना · कोलडैम परियोजना · नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना · पारापलर सिंचाई परियोजना · उर्मिल सिंचाई परियोजना · संजय विद्युत परियोजना · गोकुल बैराज परियोजना · संकोष परियोजना · सियालकोट जलविद्युत परियोजना · शरावती जलविद्युत परियोजना · राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ · उकाई परियोजना · कोयना परियोजना · श्रीशीलम परियोजना · सुवर्ण रेखा बहुउद्देशीय परियोजना · बास्पा परियोजना · विष्णुप्रयाग परियोजना · तवा परियोजना · गम्भीरी परियोजना · मानसी वाकल परियोजना · ओराई सिंचाई परियोजना · सागरमाला परियोजना · अटल भूजल योजना 

Start The Quiz
                           

Note:- sscwill.in वेबसाइट में उपयोग किए गए मैप वास्तविक मैप से अलग हो सकते हैं। मैप्स को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सरल बनाया गया है।
स्टीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें.....🙏🙏🙏 
sscwill.in वेबसाइट पर उपलब्ध मैप का उपयोग बिना छेड़छाड़(edit) किए, किया जा सकता है। मैप्स का उपयोग करने के लिए किसी प्रकार की अनुमति/permission की जरूरत नहीं है।

Post a Comment

0 Comments