अरब सागर में गिरने वाली नदियां - Arab Sagar Me Girne wali Nadiya

 इस पोस्ट में हम Dakshin ,Praydeep Bharat ki arab sagar me girne wali Nadiya, map, list, pdf को पडेंगे। 
प्रायद्वीप भारत की अरब सागर में गिरने वाली नदियां टॉपिक आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- BankSSCRailwayRRBUPSC आदि में सहायक होगा। 
आप Praydeep Bharat ki Arab Sagar Me Girne wali Nadiya in Hindi का PDF भी डाउनलोड कर सकते है। 

अरब सागर में गिरने वाली नदियां - Praydeep Bharat ki Nadiya 

प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र

भारतीय प्रायद्वीप में अनेक नदियां प्रवाहित हैं।
मैदानी भाग की नदियों की अपेक्षा प्रायद्वीपीय भारत की नदियां आकार में छोटी हैं। 
यहां की नदियां अधिकांशतः मौसमी हैं और वर्षा पर आश्रित हैं।
वर्षा ऋतु में इन नदियों के जल-स्तर में वृद्धि हो जाती है, पर शुष्क ऋतु में इनका जल-स्तर काफी कम हो जाता है। इस क्षेत्र की नदियां कम गहरी हैं, परंतु इन नदियों की घाटियां चौड़ी हैं और इनकी अपरदन क्षमता लगभग समाप्त हो चुकी है। 
यहां की अधिकांश नदियां बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं, कुछ नदियां अरब सागर में गिरती हैं और कुछ नदियां गंगा तथा यमुना नदी में जाकर मिल जाती हैं। 
प्रायद्वीपीय क्षेत्र की कुछ नदियां अरावली तथा मध्यवर्ती पहाड़ी प्रदेश से निकलकर कच्छ के रन या खंभात की खाड़ी में गिरती हैं।

ये नदियां दो भागों में विभक्त होती हैं -

अरब सागर में गिरने वाली नदियां
बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियां


अरब सागर में गिरने वाली नदियां

अरब सागर में गिरने वाली नदियां - Arab Sagar Me Girne wali Nadiya

भादर नदी

यह गुजरात के राजकोट से निकलकर अरब सागर में गिरती है।

शतरंजी

गुजरात के अमरेली जिले से निकलकर खंभात की खाड़ी में गिरती है।

साबरमती नदी

यह उदयपुर(राजस्थान) के निकट अरावली पर्वत माला से निकलती है एवं गुजरात होते हुए खंभात की खाड़ी में अपना जल गिराती है।

माही नदी

माही नदी मध्य प्रदेश के धार जिले में विन्ध्याचल पर्वत से निकलती है इसका प्रवाह मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात राज्यों में है। 
इसकी सहायक नदियां सोम एवं जाखम है। 
यह खंभात की खाड़ी में अपना जल गिराती है।

नर्मदा नदी

नर्मदा नदी मैकाल पर्वत की अमरकंटक चोटी से निकलती है। 
नर्मदा का प्रवाह क्षेत्र मध्यप्रदेश(87 प्रतिशत), गुजरात(11.5 प्रतिशत) एवं महाराष्ट्र(1.5 प्रतिशत) है।
नर्मदा विन्ध्याचल पर्वत माला एवं सतपुडा पर्वतमाला के बीच भ्रंश घाटी में बहती है। 
यह अरबसागर में गिरने वाली प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है। 
खंभात की खाड़ी में गिरने पर यह ज्वारनदमुख(एश्चुअरी) का निर्माण करती है।

सहायक नदियां - 

तवा, बरनेर, दूधी, शक्कर, हिरन, बरना, कोनार, माचक।
मध्‍य प्रदेश में नर्मदा जयंती पर अमर कंटक में तीन दिन के नर्मदा महोत्‍सव का आयोजन किया जाता है।

एस्चुअरी या ज्वारनदमुख

नदी का जलमग्न मुहाना जहाँ स्थल से आने वाले जल और सागरीय खारे जल का मिलन होता है नदी के जल में तीव्र प्रवाह के कारण जब मलवों का निक्षेप मुहाने पर नहीं होता है तथा नदी जल के साथ मलबा भी समुद्र में गिर जाता है तो नदी का मुहाना गहरा हो जाता है ऐसे गहरे मुहाने को ज्वारनदमुख कहते हैं।

तापी

तापी मध्यप्रदेश के बैतुल जिले के मुल्लाई नामक स्थान से निकलती है। 
यह सतपुड़ा एवं अजंता पहाड़ी के बीच भ्रंश घाटी में बहती है। 
तापी नदी का बेसिन महाराष्ट्र(79 प्रतिशत), मध्यप्रदेश(15 प्रतिशत) एवं गुजरात(6 प्रतिशत) है।

तापी की मुख्य सहायक नदी पूरणा है।


तापी खंभात की खाड़ी में अपना जल गिराती है एवं एश्चुअरी का निर्माण करती है।

माण्डवी नदी

माण्डवी नदी कर्नाटक राज्य में पश्चिमी घाट पर्वत के भीमगाड झरने से निकलकर पश्चिम दिशा में प्रवाहित होते हुए गोवा राज्य से प्रवाहित होने के बाद अरब सागर में गिरती है।

जुआरी नदी

जुआरी नदी गोवा राज्य में पश्चिमी घाट से निकलकर पश्चिम दिशा में बहते हुए अरब सागर में गिरती है। 
यह गोवा की सबसे लंबी नदी है।

शरावती नदी

यह नदी कर्नाटक राज्य में पश्चिमी घाट पर्वत की अम्बुतीर्थ नामक पहाड़ी से निकलती है एवं कर्नाटक राज्य में बहते हुए अरब सागर में गिरती है। 
जोग जलप्रपात इसी नदी पर  स्थित है।

गंगावेली नदी

यह नदी कर्नाटक राज्य में पश्चिमी घाट पर्वत से निकलकर कर्नाटक राज्य में बहते हुए अरब सागर में गिरती है।

पेरियार नदी

यह अन्नामलाई पहाड़ी से निकलती है एवं केरल राज्य में बहते हुए अरबसागर में गिरती है। 
यह केरल की दूसरी सबसे लंबी नदी है।
इसे केरल की जीवन रेखा भी कहा जाता है। 
इसका प्रवाह क्षेत्र केरल एवं तमिलनाडु राज्यों में है।

भरतपूजा नदी

यह अन्नामलाई से निकलती है। 
इसका अन्य नाम पोन्नानी है। 
यह केरल की सबसे लंबी नदी है। 
इसका प्रवाह क्षेत्र केरल एवं तमिलनाडु है।

पंबा नदी

यह केरल की नदी है एवं बेम्बनाद झील में गिरती है।

tags: Dakshin ,Praydeep Bharat ki arab sagar me girne wali Nadiya, map, list, pdf

Start The Quiz
Note:- sscwill.in वेबसाइट में उपयोग किए गए मैप वास्तविक मैप से अलग हो सकते हैं। मैप्स को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सरल बनाया गया है।
स्टीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें.....🙏🙏🙏

Post a Comment

0 Comments