Bharat Ke Dweep Samuh - भारत के द्वीप

 इस पोस्ट में हम भारत के प्रमुख द्वीप - Bharat Ke Dweep samuh, notes, in map, pdf, trick, list, Indian islands को पडेंगे।
भारत के प्रमुख द्वीप समूह टॉपिक आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- BankSSCRailwayUPSC आदि में सहायक होगा।
आप Bharat Ke Pramukh Dweep in Hindi का PDF भी डाउनलोड कर सकते है।
Bharat Ke Dweep Samuh


भारत के द्वीप समूह - Bharat Ke Dweep Samuh in Hindi


भारत के पास कुल 1208 द्वीप समूह हैं। ये संख्या सभी छोटे-छोटे द्वीपों को मिलाकर है।
अंडमान निकोबार द्वीप समूह सबसे बड़ा द्वीप समूह है।
लक्षद्वीप सबसे छोटा द्वीप समूह है।

अंडमान निकोबार

बर्मा (म्यांमार) में हिमालय पर्वत को अराकान योमा पर्वत कहा जाता है, इसे रखाइन पर्वतमाला भी कहते हैं तथा इसका फैलाव उत्तर से दक्षिण की ओर है। 
यही पर्वत श्रृंखला आगे बंगाल की खाड़ी में समुद्र के नीचे से ऊपर उठती है जिसे अंडमान निकोबार द्वीप समूह कहा जाता है।
अंडमान निकोबार एक केन्द्र शासित प्रदेश है।
अंडमान निकोबार द्वीप की राजधानी “पोर्ट ब्लेयर” है।
कुल द्वीपों की संख्या 572 है। 
सभी छोटे-छोटे द्वीप मिलाकर।
गिनने लायक द्वीप 349 हैं।
Bharat Ke Dweep Samuh in Hindi


     अंडमान निकोबार द्वीप समूह चार भागों में बंटा हुआ है –

उत्तर अंडमान

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह का सबसे उच्चतम बिन्दु “सैडल पीक” यहीं पर है जिसकी ऊंचाई 732 मीटर है।

मध्य अंडमान

पूरे द्वीपसमूह का सबसे बड़ा भाग यही है।

दक्षिण अंडमान

अंडमान निकोबार द्वीप की राजधानी “पोर्ट ब्लेयर” यही पर स्थित है ।

लिटिल अंडमान

दक्षिण अंडमान तथा लिटिल अंडमान के बीच के भाग को “डंकन पैसेज” कहा जाता है।
अंडमान द्वीपसमूह के पास (ऊपर की तरफ) ग्रेट कोको द्वीप एवं लिटिल कोको द्वीप है। इन दोनों पर ही म्यांमार का अधिकार है।
उत्तरी अंडमान द्वीप के पास ही नारकोंडम द्वीप (नर्कोन्दम द्वीप) एवं बैरन द्वीप स्थित है यो दोनो ही द्वीप भारत के अधिकार में है। 
इन दोनों ही द्वीपों पर ज्वालामुखी स्थित हैं। 
बैरन द्वीप पर स्थित ज्वालामुखी अभी सक्रीय हैं।

निकोबार द्वीप समूह

लिटिल अंडमान के नीचे “10° चैनल” पड़ता है और उसके बाद निकोबर द्वीप समूह शुरू हो जाता है
निकोबार द्वीप समूह तीन भागो में बटा है।

कार निकोबार
लिटिल निकोबार (बीच में)
ग्रेट निकोबार

निकोबार द्वीप समूह का सबसे दक्षिणी बिन्दू जोकि भारत का भी दक्षिणी बिन्दू है ग्रेट निकोबार पर पड़ता है। इसे “इन्द्रा पॉइंट” या “पिग मेलियन पॉइंट” के नाम से जाना जाता है।

लक्षद्वीप द्वीपसमूह

लक्षद्वीप समूह अरब सागर में है।
लक्षद्वीप एक केन्द्र शासित प्रदेश है। 
सबसे छोटा केन्द्र शासित प्रदेश है। 
क्षेत्रफल मात्र 32 वर्ग कि०मी० है।
लक्षद्वीप की राजधानी “कवरत्ती” है।
लक्षद्वीप द्वीपसमूह का सबसे दक्षिणी द्वीप मिनिकॉय द्वीप है। इसका क्षेत्रफल 4.83 वर्ग कि०मी० है।
लक्षद्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप अन्ड्रोट द्वीप सबसे बड़ा द्वीप है। 
जिसका क्षेत्रफल  4.98 वर्ग कि०मी० है।

न्यूमूर द्वीप 

भारत और बांग्लादेश के मध्य स्थित है। 
9 किलोमीटर की परिधि वाले इस निर्जन द्वीप को लेकर भारत और बांग्लादेश में काफ़ी विवाद रहा है। 
इस द्वीप को बांग्लादेश में 'दक्षिणी तालपट्टी' और भारत में 'पुर्बासा' कहा जाता है।

यह क्षेत्र 1954 के आंकड़ों के अनुसार समुद्र तल से 2-3 मीटर की ऊँचाई पर स्थित था, जो वर्तमान में लगभग समुद्र में विलीन हो गया है।
भारत ने 1989 में नौसेना का जहाज़ और फिर बीएसएफ के जवानों को वहाँ तैनात करके वहाँ तिरंगा झंडा फहराया था।
प्रकृति ने जैसे स्वयं ही हस्तक्षेप करके दोनों देशों के बीच चल रहे विवाद का अंतिम हल कर दिया है, क्योंकि न्यूमूर द्वीप पूरी तरह से जलमग्य हो चुका है।
इससे पहले 1996 में सुंदरवन में 'लोहाछरा' नामक द्वीप भी समुद्र में डूब गया था। 
'घोड़ामार' ऐसा दूसरा द्वीप है, जिसका क़रीब आधा हिस्सा जलमग्न हो चुका है।

व्हीलर द्वीप 

भारत के पूर्वी तट से लगभग 10 किलोमीटर (33,000 फीट) की दूरी पर बंगाल की खाड़ी में और चाँदीपुर के दक्षिण में लगभग 70 किलोमीटर (230,000 फीट) की दूरी पर स्थित है। द्वीप की लम्बाई 2 किलोमीटर (6,561 फीट 8 इंच) और क्षेत्रफल 390 एकड़ (1.6 कि॰मी2) है। निकटतम पत्तन धमर है।
अब्दुल कलाम द्वीप भारत की पूर्वी तट से लगभग 10 किलोमीटर (6.2 मील) दूर बंगाल की खाड़ी में स्थित है और ओडिशा के भद्रक जिले में चंडीपुर के दक्षिण में लगभग 70 किलोमीटर (43 मील) दूर है। 
द्वीप लंबाई में लगभग 2 किलोमीटर (1.2 मील) और क्षेत्र में 390 एकड़ (1.6 किमी 2) है। 
निकटतम बंदरगाह धामरा बंदरगाह है।

परीक्षण रेंज  

इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज, जिसे कभी-कभी अंतरिम टेस्ट रेंज के रूप में जाना जाता है, एक मिसाइल परीक्षण सुविधा है जो अब्दुल कलाम द्वीप और लॉन्च कॉम्प्लेक्स- III 

माजुली या माजोली 

असम के ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य में बसा एक बड़ा नदी द्वीप है। इसको "असम की सांस्कृतिक राजधानी" भी कहा जा सकता है। 
माजुली पूर्वी असम का नव वैष्णव विचारधारा का मुख्य केंद्र है।

माजुली को विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप के रूप में दर्शाया जाता रहा है। यह सत्य नहीं है। 
ब्राज़ील और कई अन्य जगहों के कई नदी द्वीप काफी बड़े आकार के हैं और उनमे सबसे बड़ा है बनानाल द्वीप जो लगभग 190000 वर्ग कि.मी. बड़ा है। 
यहाँ तक की बांग्लादेश के मेघना नदी पर अवस्थित हटिया द्वीप भी 1500 वर्ग किमी के साथ माजुली से बड़ा है।
माजुली द्वीप के दक्षिण में ब्रह्मपुत्र नदी और उत्तर में खेरकुटिया खूटी नामक धारा अवस्थित है।
खेरकुटिया खूटी ब्रह्मपुत्र नदी से निकलती है और आगे चलकर फिर उसी में प्रवेश करती है।
उत्तर में सुबनसिरी नदी खेरकुटिया खूटी से जुड़ जाती है।
यह द्वीप कालांतर में ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों विशेषकर लोहित नदी के दिशा और क्षेत्र परिवर्तन की वजह से बना है।
माजुली जाने के लिए फेरी लेना जरुरी है, क्योंकि यहाँ नदी पर पुल नहीं है।
असम की राजधानी गुवाहाटी से माजुली द्वीप लगभग 200 किलोमीटर पूर्व में है।
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के ए.जे. मिफेट मिल्स के सर्वेक्षण अनुसार 1853 में इसका कुल क्षेत्रफल 1246 वर्ग कि.मी. था, परन्तु प्रतिवर्ष बाढ़ और भूकटाव के चलते यह सिमट कर (2001) मात्र 421.64 वर्ग कि.मी. रह गया है।

सागर द्वीप 

गंगा के डेल्टा का सुदूर पश्चिमी द्वीप है, जो पश्चिम बंगाल राज्य, पूर्वोत्तर भारत में हुगली नदी के मुहाने पर स्थित है, जिसकी एक शाखा इसे मुख्य भूमि से पूर्व दिशा में पृथक् करती है।
यह द्वीप ऐसे बिंदु पर स्थित है, जहां कभी गंगा 'बंगाल की खाड़ी' में मिलती थी। 
'गंगासागर' के नाम से विख्यात इस स्थान को विशेष तौर पर पवित्र माना जाता है। 
यह एक प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ केंद्र है।
यहां प्रतिवर्ष तीन दिवसीय स्नानोत्सव व एक बड़ा मेला आयोजित होता है।
सागर द्वीप पर भयंकर चक्रवात आते हैं।
इसके दक्षिण-पश्चिम तट पर हुगली नदी में यातायात को निर्देशित करने के लिए एक प्रकाश स्तंभ स्थापित है।

सालसेट 

भारत के पश्चिमी तट पर मुम्बई के निकट स्थित एक द्वीप है।
सालसेट को लेकर मराठों एवं पुर्तग़ालियों के बीच संघर्ष मार्च, 1739 में हुआ। 
इस समय मराठा शक्ति पेशवा बाजीराव के नेतृत्व में एक प्रगतिशील शक्ति थी। 
लेकिन मराठों को सालसेट के द्वीप और बेसिन लेने में पसीने आ गये। इस कार्य को पूर्ण किया, बाजीराव के भाई, चिमनाजी ने।
बम्बई के अंग्रेज़ इस घटना से घबरा गये। 
अतः उन्होंने जुलाई, 1739 में मराठों से संधि कर ली और मराठों ने अंग्रेज़ों को दक्खिन में व्यापार करने की छूट दे दी।

बैरन द्वीप 

भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। यह पोर्ट ब्लेयर से 135 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। 
इस द्वीप की गोलाकार आकृति लगभग 3 कि.मी. है और यह ज्वालामुखी का एक बड़ा सृजक है, जो कि तट से क़रीब आधा कि.मी. पर है और लगभग 150 फेन्थम गहरा है । 
केवल बोट द्वारा ही यहाँ का दौरा करने की अनुमति प्राप्त है।
बैरन द्वीप को पहले मृत ज्वालामुखी माना जाता था, किंतु 20वीं शताब्दी के अंत में यह सक्रिय हो गया था।
यह द्वीप बंगाल की खाड़ी में स्थित है।
इसका निर्माण लावा शंकु तथा राख के ढेर से हुआ है।
यह अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह में स्थित है।
क़रीब 180 साल शान्त रहने के बाद इसमें विस्फोट हुए थे।
ये विस्फोट 1991, 1994-95 और 2005 में हुए थे।
इस विस्फोट के दौरान इसमें से 2006 तक लगातार लावा निकलता रहा।
इसे वन विभाग की आज्ञा लेने के बाद ही देखा जा सकता है।

जॉलीबॉय द्वीप 

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में स्थित है।

यह द्वीप 'महात्मा गाँधी राष्ट्रीय समुद्री उद्यान' में स्थित है।
द्वीप प्रवाल भित्तियों और समुद्री जीवों को आश्रय प्रदान करता है।
जॉलीबॉय द्वीप प्रकृति के सुन्दर तथा मनोरम जलगत दृश्य प्रदान करता है।
यह स्नोर्कलिंग, समुद्र स्नान और सूर्य की किरणों से आच्छादित समूद्र तट पर सूर्य स्नान के लिए आदर्श स्थल है।
Bharat Ke Dweep Samuh - भारत के द्वीप

Bharat ke Dweep Samuh question

1) भारत में कुल द्वीप (islands) कितने हैं?
कुल द्वीप एक हजार से अधिक हैं लेकिन भारत में दो प्रमुख द्वीपसमूह हैं
A) अण्डमान व निकोबार तथा
B) लक्षद्वीप

2) भारत का सबसे बड़ा द्वीपसमूह (archipelago) कौन सा है?
अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह

3) अण्डमान व निकोबार की अवस्थिति क्या है?
यह बंगाल की खाड़ी में उस स्थान पर स्थित हैं जहाँ बंगाल की खाड़ी एक अन्य छोटे समुद्री क्षेत्र अण्डमान सागर से मिलती है

4) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुल द्वीप कितने हैं?
572 (हालांकि इनमें से मात्र 34 को मानव द्वारा स्थाई निवास के लिए प्रयुक्त किया जाता है)

5) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के तहत आने वाले दो मुख्य समूह कौन से हैं?
A) अण्डमान समूह के द्वीप तथा
B) निकोबार समूह के द्वीप

6) अण्डमान समूह के द्वीपों व निकोबार समूह के द्वीपों को पृथक करने वाले चैनल का क्या नाम है?
टेन डिग्री चैनल (Ten Degree Channel)

7) अण्डमान व निकोबार की राजधानी क्या है?
पोर्ट ब्लेयर (Port Blair)

8) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह का सबसे उत्तर स्थित द्वीप कौन सा है?
प्रेपेरिस द्वीप (Preparis Island)

9) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह का सबसे दक्षिणवर्ती द्वीप कौन सा है?
बड़ा निकोबार द्वीप (Great Nicobar)

10) भारत के सबसे दक्षिणवर्ती बिन्दु का क्या नाम है?
इंदिरा प्वाइंट (अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह)

11) भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु इंदिरा प्वाइंट अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के किस द्वीप में स्थित है?
बड़ा निकोबार द्वीप (इंदिरा प्वाइंट इस द्वीप के बिल्कुल दक्षिणी छोर पर स्थित है)

12) भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौन सा है?
बैरन द्वीप – Barren Island (जोकि अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है)

13) किस द्वीप को निकोबार द्वीपों की राजधानी के रूप में जाना जाता है?
कार निकोबार (Car Nicobar)

14) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह से सबसे पास स्थित देश कौन सा है?
इण्डोनेशिया (इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप का उत्तरी स्थान आसेह (Aceh) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह से मात्र 150 किमी की दूरी पर है)

15) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में एक विशाल सुनामी किस तारीख को आई थी जिसके चलते यहाँ दो हजार से अधिक लोग मारे गए थे तथा द्वीपों को भारी तबाही हुई थी?
26 दिसम्बर 2004 को

16) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह समुद्री रास्ते से पहुँचने के लिए किन तीन प्रमुख स्थानों से जहाज की सेवाएं उपलब्ध हैं?
कोलकाता, विशाखापट्टनम और चेन्नई

17) लक्षद्वीप द्वीपसमूह के अंतर्गत कुल कितने द्वीप हैं?
39 (हालांकि इनमें से मात्र 11 पर मानवीय आवास है)

18) लक्षद्वीप द्वीपसमूह सबसे पास स्थित भारतीय राज्य कौन सा है?
केरल

19) लक्षद्वीप द्वीपसमूह किस स्थान पर स्थित हैं?
अरब सागर में (केरल के तट से लगभग 400 किमी की दूरी पर)

20) लक्षद्वीप की राजधानी क्या है?
कावारत्ती (Kavaratti)

tags: Bharat Ke Dweep samuh, notes, in map, pdf, trick, list, Indian islands

Start The Quiz
Note:- sscwill.in वेबसाइट में उपयोग किए गए मैप वास्तविक मैप से अलग हो सकते हैं। मैप्स को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सरल बनाया गया है।
स्टीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें.....🙏🙏🙏

Post a Comment

0 Comments