राजस्थान के नवीनतम जिले - Rajasthan Ke Navintam Jile

इस पोस्ट में हम Rajasthan Ke Navintam Jile, notes, list, pdf, trick  को पडेंगे। 
राजस्थान के नवीनतम जिले टॉपिक आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- BankSSCRailwayRRBUPSC आदि में सहायक होगा। 

आप Rajasthan Ke Navintam Jile in Hindi का PDF भी डाउनलोड कर सकते है।

Rajasthan Ke Navintam Jile

राजस्थान के नवीनतम जिले - Rajasthan Ke Navintam Jile

राजस्थान अपने वर्तमान स्वरूप में 1 नवम्बर 1956 को आया। 
इस समय राजस्थान में कुल 26 जिले थे। 
1 नवम्बर को राजस्थान स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
30 मार्च को प्रत्येक वर्ष राजस्थान दिवस के रूप में मनाया . जाता है। 

26वाँ जिला - अजमेर

26वाँ जिला बना- अजमेर- 1 नवम्बर 1956 
* अजमेर मेरवाड़ा एकीकरण के समय एक केन्द्रशासित र प्रदेश था जिसे बाद में जिले का दर्जा दिया गया। 
* इस समय राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया थे जो कि सबसे लंबे कार्यकाल वाला मुख्यमंत्री है। 
* मोहनलाल सुखाड़िया का कार्यकाल लगभग 17 वर्ष का रहा।
मोहनलाल सुखाड़िया को आधुनिक राजस्थान का निर्माता के उपनाम से भी जाना जाता है। 
* अजमेर का RJ नम्बर- 01 है। 
* राजस्थान में कुल RJ नम्बर-52 है।


27वाँ जिला - धौलपुर

27वाँ जिला बना- धौलपुर- 15 अप्रैल 1982 
* यह भरतपुर से अलग होकर नया जिला बना। 
* इस समय राज्य का मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर था। 
* धौलपुर का RJ नम्बर - 11 

28वाँ जिला -दौसा

28वाँ जिला बना-दौसा - 10 अप्रैल 1991 
* यह जयपुर से अलग होकर नया जिला बना। 
* इस समय राज्य का मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत । 
* भैरोसिंह शेखावत राज्य के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे।
* राज्य का दूसरा गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया है। 
* तीन-तीन बार शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री - भैरोसिंह शेखावत, हरिदेव जोशी व मोहनलाल सुखाड़िया। 
हरिदेव जोशी एकमात्र मगपंत्री जिसने 3 बार शपथ ली। 
परंतु कार्यकाल एक बार भी पूरा नहीं किया। 
* चार बार शपथ लेने वाला मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया है। 
भैरोसिंह शेखावत एकमात्र मुख्यमंत्री है जो भारत का उपराष्ट्रपति भी बना। 
* दौसा का RJ नम्बर - 29 

29 वाँ जिला - बारां

29 वाँ जिला बना- बारां - 10 अप्रैल 1991
* यह कोटा से लग होकर नया जिला बना। 
* इस समय राज्य के मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत थे। 
* बारां का RJ नम्बर – 28 

30 वाँ जिला - राजसमंद

30 वाँ जिला बना- राजसमंद – 10 अप्रैल 1991 
* यह उदयपुर से अलग होकर नया जिला बना। 
* इस समय मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत थे। 
* राजसमंद का RJ नम्बर – 30 

31वाँ जिला - हनुमानगढ़

31वाँ जिला बना- हनुमानगढ़ - 12 जुलाई 1994 
* यह श्रीगंगानगर से अलग होकर नया जिला बना। 
* इस समय मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत थे। 
* हनुमानगढ़ का RJ नम्बर -31 

32 वाँ जिला - करौली

32 वाँ जिला बना- करौली - 19 जुलाई 1997 
* यह सवाई माधोपुर से अलग होकर नया जिला बना। 
* इस समय मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत थे। 
* करौली का RJ नम्बर -34 

33वाँ जिला - प्रतापगढ़

33वाँ जिला बना- प्रतापगढ़ - 26 जनवरी 2008 
* प्रतापगढ़ 3 जिलों से अलग होकर नया जिला बना। 
* चितौड़गढ- दया छाटा सादड़ो, आरणाद, प्रतापगढ़ तहसील ।
* उदयपुर- इससे धारियावाद तहसील ली गई। 
* बाँसवाड़ा- इससे पीपलखूट तहसील ली गई। 
* प्रतापगढ़ के समय राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया थी। 
* प्रतापगढ़ का RJ नम्बर -35 
* प्रतापगढ़ जिला परमेशचंद्र कमेटी की सिफारिश पर बनाया गया। 
* प्रतापगढ़ राज्य का पाँचवाँ सबसे छोटा जिला है। 
* प्रतापगढ़ का कुल क्षेत्र- 4117 किमी है। 
* प्रतापगढ़ ने अपना कार्य 1 अप्रैल 2008 से शुरू किया। 
* प्रतापगढ़ के नवीनतम जिला बनने के पश्चात् उदयपुर 6 जिलों वाला संभाग बना।
प्रतापगढ़ को आदिवासी जिले का दर्जा दिया गया। 
* प्रतापगढ़ की स्थापना महारावल प्रतापसिंह के द्वारा की गई।
* प्रतापगढ़ का सर्वप्रथम व्यवस्थित इतिहास पं. गौरी शंकर हीराचंद्र ओझा के द्वारा लिखा गया। 
* प्रतापगढ को प्राचीनकाल में कांठल/ देवल या देवलिया के नाम से जाना जाता था।
काठल का ताजमहल- काका जी की दरगाह 2 (प्रतापगढ़)। 
* राजस्थान का ताजमहल- जसवंतथड़ा - जोधपुर। 
* हाडौती का ताजमहल- अबलामीणी का महल - कोटा। 
* प्रतापगढ़ की थेवाकला प्रसिद्ध है। 
जी. एस. संधु कमेटी ने राजस्थान में 24 नये जिले प्रस्तावित किये है। 
राज्य में सर्वाधिक 5 नये जिले नागौर में प्रस्तावित है।

tags: राजस्थान के नवीनतम जिले, Rajasthan Ke Navintam Jile, rajasthan ke naye jile.

Post a Comment

0 Comments